जिला प्रभारी मंत्री शहर में करेंगे झंडोत्तोलन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को ले बैठक दरभंगा : स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन समिति की बैठक डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई. डीएम ने कहा कि यह देश की आजादी का जश्न है. सभी को जिले के हर मुख्य चौक चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस जश्न को मनाया जाना चाहिए. […]

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को ले बैठक

दरभंगा : स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन समिति की बैठक डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई. डीएम ने कहा कि यह देश की आजादी का जश्न है. सभी को जिले के हर मुख्य चौक चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस जश्न को मनाया जाना चाहिए. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम राष्ट्रीय ध्वजारोहण 9:05 बजे होगा. जिले के प्रभारी मंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी झंडोत्तोलन करेंगे. इसके बाद अन्य कार्यालयों पर झंडोत्तोलन होगा. ध्वजारोहण के समय +2 रामनंदन मिश्र बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्टीय गान प्रस्तुत किया जायेगा.
झंडोत्तोलन के समय बैंड की व्यवस्था डीएसपी को करने का निर्देश दिया गया है जिसमें जिसमें 10 सदस्य रहेंगे. राष्ट्रीय सलामी एवं परेड बीएमपी एक प्लाटून-कमांडेंट द्वारा किया जायेगा. जिला शस्त्र पुलिस दो प्लाटून, वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा, गृह रक्षा वाहिनी-एक प्लाटून, समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी के द्वारा, एनसीसी सीनियर, जूनियर बालक तथा जूनियर बालिका का प्रत्येक एक-एक प्लाटुन, स्काउट एवं गाईड का एक-एक प्लाटून द्वारा किया जायेगा. साफ सफाई एवं पेयजल का जिम्मा नगर निगम को सौंपा गया है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी कसाई खाना बंद रखने का आदेश
नगर आयुक्त्र को अपने स्तर से सुनिश्चित करने का निदेश डीएम ने दिया है. दरभंगा शहर में विभिन्न चौक-चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा को 15 अगस्त को साफ-सफाई का कार्य भी उन्हें सौंपा गया है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में जिला के मेधावी 12 छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. इसकी सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है. साथ ही मुहर्रम, दुर्गा पूजा एवं रामनवमी की चयनित उत्कृष्ट झांकी, कार्यक्रम के लिए भी पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >