दो दंपतियों ने बच्चों को लिया गोद

दरभंगा : निसंतान दंपती के लिए वरदान साबित हो रहा है बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान. सुनी गोद वाले 13दंपतियों की मासूम बच्चे के जरिए यह अब तक गोद भर चुका है. इसी क्रम में बुधवार एवं गुरूवार को भी इस संस्थान की पूरी प्रक्रिया दुरुस्त करने के बाद मनीगाछी निवासी […]

दरभंगा : निसंतान दंपती के लिए वरदान साबित हो रहा है बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान. सुनी गोद वाले 13दंपतियों की मासूम बच्चे के जरिए यह अब तक गोद भर चुका है. इसी क्रम में बुधवार एवं गुरूवार को भी इस संस्थान की पूरी प्रक्रिया दुरुस्त करने के बाद मनीगाछी निवासी 35 वर्षीय व्यवसायी मदन साहू एवं उनकी पत्नी रीना साहू ने ढाई मां के लड़का कृष्णा कुमार को गोद लिया.

वहीं गुरुवार को नेवी मुंबई निवासी बैंककर्मी कार्तिक सुंदरम एवं उनकी गृहिणी पत्नी चंद्रानी कार्तिक ने दाे वर्ष की राधा कुमारी को गोद लिया. बताया जाता है कि राधा कुमारी जब लगभग छह दिन की थी एवं कृष्णा कुमार लगभग एक वर्ष का था तो दोनों को लावारिस हालत में समस्तीपुर जिला के एक सड़क पर सुनसान जगह पर मिला था. जिसे चाइल्ड लाइन के माध्यम से पालना घर में लाया गया था. मौके पर सहायक निदेशक बिहार बाल संरक्षण प्रशांत मिश्रा,बाल संरक्षण पदाधिकारी दिनेश साहू, अनुज कुमार,अभिषेक किशोर, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवननाथ मिश्रा ,जिला समन्वयक रवींद्र कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >