नौकरी के नाम पर की ठगी, पैसा मांगने पर बनाया बंधक

दरभंगा : नौकरी दिला देने के नाम पर एक दोस्त ने अपने मित्र के साथ ही ठगी कर ली और जब वापस पैसा मांगने गया तो उसे बंधक बना लिया. मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र का है. हालांकि इस मामले को आपसी सामंजस्य के साथ निपटा दिया गया. कांड अंकित नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक नौकरी […]

दरभंगा : नौकरी दिला देने के नाम पर एक दोस्त ने अपने मित्र के साथ ही ठगी कर ली और जब वापस पैसा मांगने गया तो उसे बंधक बना लिया. मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र का है.

हालांकि इस मामले को आपसी सामंजस्य के साथ निपटा दिया गया. कांड अंकित नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक नौकरी पेशा में जुड़े एक मित्र ने अपने दोस्त से नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपये ले लिये. उसके सर्टिफिकेट भी ले लिये. काफी दिन बीत जाने के बाद भी काम नहीं होने पर गत रविवार को जब पैसा मांगने के लिए दोस्त पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया.

इसकी सूचना पीड़ित के परिजन को मिली तो सभी वहां पहुंचे. पुलिस को भी सूचना हुई.
सूत्रों के मुताबिक बेंता ओपी की पुलिस ने मध्यस्थता कर मामले को समाप्त कराया. साथ ही आरोपित को भविष्य में कभी भी गलत हथकंडा नहीं अपनाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >