ट्रेन की छत पर सवार 11 यात्रियों को आरपीएफ ने दबोचा

दरभंगा : पटना-गया रेलखंड पर गत जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में ट्रेन की छत पर सवार होने के कारण हादसा के शिकार हुए यात्रियों की घटना को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने सोमवार को अपने क्षेत्राधीन खंड पर अभियान चलाया. इसमें 11 यात्री पकड़े गये. सभी को चालान कर समस्तीपुर भेजा जा रहा […]

दरभंगा : पटना-गया रेलखंड पर गत जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में ट्रेन की छत पर सवार होने के कारण हादसा के शिकार हुए यात्रियों की घटना को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने सोमवार को अपने क्षेत्राधीन खंड पर अभियान चलाया. इसमें 11 यात्री पकड़े गये. सभी को चालान कर समस्तीपुर भेजा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी से पूर्वाह‍्न करीब दस बजे दरभंगा आयी 75228 डीएमयू सवारी गाड़ी की छत पर कई यात्री सवार थे. पहले से ही आरपीएफ की टीम घात लगाये हुए थी. सभी को गिरफ‍्तार कर लिया गया.

इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि इसमें सात छात्र हैं तथा चार व्यवसायी वर्ग के यात्री शामिल हैं. श्री प्रकाश के मुताबिक गया खंड की घटना को देखते हुए अपने क्षेत्र में जागृति अभियान चलाया गया. इसके माध्यम से यात्रियों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है. ट्रेन की छत पर अथवा पायदान पर लटककर यात्रा करना उनके लिए खतरनाक तो है ही रेलवे की नजर में यह कानूनन अपराध भी है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >