दरभंगा : जिले की सभी नदयिां ऊफान पर है. लगातार कुछ दिनों से जल स्तर में वृद्धि हो रही है. जबकि दो दिनों से बारिश नहीं के बराबर हुई है. नेपाल के तराई वाले डैम से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है. केंद्रीय जल आयोग के सहायक निदेशक डी एन सिंह ने बताया कि बागमती बेनीवाद में खतरे के निशान 48. 68 मीटर को पार कर गयी है. वहीं अधवारा सोनवर्षा में 81.85 मीटर को व कमला जयनगर में 67.7 50 मीटर खतरे के निशान को पार कर गयी है . वही अधवारा समूह की नदियां साहर घाट में तथा कमला नदी जयनगर में खतरे के निशान के बिलकुल करीब पहुंच गयी है.
बेनीबाद में बागमती खतरे के निशान के पार
दरभंगा : जिले की सभी नदयिां ऊफान पर है. लगातार कुछ दिनों से जल स्तर में वृद्धि हो रही है. जबकि दो दिनों से बारिश नहीं के बराबर हुई है. नेपाल के तराई वाले डैम से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है. केंद्रीय जल आयोग के […]
