फूड प्वाॅजनिंग. वािजदपुर गांव की घटना
घटना के कारण का खुलासा नहीं, जांच कर रही मेडिकल टीम
पुत्र शालिग्राम सिंह डीएमसीएच रेफर
केवटी : थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत अंतर्गत वाजितपुर गांव के सुखर यादव की मौत गुरुवार को हो गयी. वहीं पुत्र शालीग्राम यादव तथा पोता-पोती को गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया गया है. इसकी वजह फूड प्वाजनिंग बतायी जाती है. मेडिकल टीम इसकी पड़ताल में जुट गयी है. फूड प्वाजनिंग का शिकार सुखर यादव का परिवार हो गया. सबसे पहले सुखर यादव की तबियत खराब हुई. देखते ही देखते पुत्र शालीग्राम यादव तथा एक पोता व दो पोती की स्थिति भी बिगड़ गयी. समय के साथ सभी की हालत खराब होती चली गयी.
सुखर यादव को उल्टी आयी और उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकउपचार में जुट गये. इसमें शालीग्राम यादव की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. फूड प्वाॅजनिंग की वजह साफ नहीं हो सकी थी.
