रंगदारी मांगनेवाला पकड़ाया

सफलता. चोरी के मोबाइल से मांगी थी 10 लाख रंगदारी दरभंगा : एपीएम थाना क्षेत्र के उदयशंकर चौधरी से 10 लाख रंगदारी मांग किये जाने के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त न्यू खाजासराय, लहेरियासराय निवासी गोकुलेंद्र कुमार का पुत्र गौरव कुमार बताया जाता है. उसके पास से पुलिस […]

सफलता. चोरी के मोबाइल से मांगी थी 10 लाख रंगदारी

दरभंगा : एपीएम थाना क्षेत्र के उदयशंकर चौधरी से 10 लाख रंगदारी मांग किये जाने के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त न्यू खाजासराय, लहेरियासराय निवासी गोकुलेंद्र कुमार का पुत्र गौरव कुमार बताया जाता है. उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के आधा दर्जन सिम के अतिरिक्त चार मोबाइल कवर बरामद किये हैं. गिरफ्तार गौरव का पुराना आपराधिक इतिहास है. वह जेल की हवा भी खा चुका है
इस संबंध में शनिवार को सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि 25, 26 व 27 जून को उदयशंकर चौधरी से अज्ञात अपराधकर्मियों ने बतौर रंगदारी दस लाख रुपये की मांग की थी. इसकी सूचना पीड़ित ने एपीएम थाने को दी. 28 जून को 59/16 कांड इस मामले में दर्ज किया गया. पुलिसिया अनुसंधान में यह बात सामने आयी कि चोरी की सिम का उपयोग कर रंगदारी की मांग की गयी है. वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद गौरव कुमार को पुलिस ने धर दबोचा.
उसने पुलिस के सामने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है. डीएसपी ने बताया कि पूर्व में भी वह जेल जा चुका है. आधा दर्जन जमीन संबंधी अन्य मामलों में आरोपित हैं. इसके अन्य सहयोगियों की पुलिस तलाश कर रही है. डीएसपी के नेतृत्व में गठित इस टीम में लहेरियासराय थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, एपीएम थानाध्यक्ष उमेश कुमार आिद शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >