न्यायालय परिसर में भिड़े दो पक्ष

दोनों पक्षों को काबू करने में पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत दरभंगा : दरभंगा व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब दहेज उत्पीड़ण से जुड़े एक मामले में न्यायालय में आये दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. बीच बचाव करने आये लहेरियासराय थाना के पुलिस […]

दोनों पक्षों को काबू करने में पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

दरभंगा : दरभंगा व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब दहेज उत्पीड़ण से जुड़े एक मामले में न्यायालय में आये दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. बीच बचाव करने आये लहेरियासराय थाना के पुलिस कर्मी को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा.
थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने पहुंचकर मामले को शांत कराया.
विवि थाना क्षेत्र के बेलादुल्लाह निवासी उमेश यादव की पुत्री बबली देवी की शादी केवटी थाना क्षेत्र के दोमे निवासी बेचन यादव के पुत्र सिंकु कुमार यादव के साथ वर्ष 2012 में हुई थी. शादी के बाद दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए बबली ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में नालसी दायर की थी.
उक्त मामला फिलहाल न्यायिक दंडाधिकारी रवि पाण्डेय की अदालत में चल रही है. बुधवार को मुकदमा की तारीख रहने के कारण दोनों पक्ष अदालत आये हुए थे. दोनों पक्ष में किसी बात को ले आपस में झगड़ा हो गया. मामले को शांत कराने में सादे लिवास में पहुंचे लहेरियासराय थाना के पुलिस कर्मी को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा.
पुलिस कर्मी द्वारा न्यायालय परिसर से सिंकु कुमार को खींच कर ले जाने का प्रयास करने का लोगों ने विरोध किया. लड़की पक्ष व लड़का पक्ष के पुरु ष और महिलाओं के बीच मारपीट होती रही. लहेरियासराय पुलिस वहां पहुंची परंतु एक भी महिला आरक्षी के नहीं रहने के कारण महिलाओं के बीच हो रहे मारपीट को छुड़ाने में कठिनाई हो रही थी. लहेरियासराय थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने पहुंचकर मामला शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >