दरभंगा स्टेशन रोड से हटा अतिक्रमण

पिता ने पढ़ने से मना किया तो खाया जहर डीएमसीएच में किशोरी का चल रहा इलाज बेंता ओपी ने फर्द बयान दर्ज कर शुरू की कार्रवाई दरभंगा : दर थाना क्षेत्र के कविरया गांव में एक नशेड़ी पिता अपनी बेटी को पढ़ने से मना करता था. स्कूल जाने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. […]

पिता ने पढ़ने से मना किया तो खाया जहर

डीएमसीएच में किशोरी का चल रहा इलाज
बेंता ओपी ने फर्द बयान दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
दरभंगा : दर थाना क्षेत्र के कविरया गांव में एक नशेड़ी पिता अपनी बेटी को पढ़ने से मना करता था. स्कूल जाने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. सोमवार को भी उसके साथ ऐसा किया गया. बेटी ने गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया. उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.
सदर थाना क्षेत्र के कवरिया गांव निवासी चंद्र देव नारायण की 12 वर्षीया पुत्री ब्यूटी कुमारी ने कीटनाशक दवा खा ली है. कीटनाशक खाने के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देख परिवार के लोगों ने उसे डीएमसीएच में भरती कराया है. ब्यूटी ने बताया कि उसके पिता नशे के आदी हैं. वे उसे स्कूल जाने से मना करते हैं.
सोमवार को जब वह स्कूल जाने लगी तो उसके पिता ने उसे रोका. स्कूल जाने की जिद करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. इसी गुस्से में आकर उसने घर में रखे कीटनाशक दवा खा ली. जब उल्टी होने लगता तो परिवार के लोगों ने उसे डीएमसीएच में भरती कराया है. बेंता पुलिस ने लड़की का फर्द बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >