दामाद ने ससुर को रॉड से पीटा

दरभंगा : हादुरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी स्वर्गीय अयोध्या चौधरी के पुत्र मायाकांत चौधरी को दामाद ने ही मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. रॉड से पिटाई करने के कारण वे बुरी तरह जख्मी हो गये हैं. उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. सोमवार की सुबह आठ बजे श्री चौधरी अपने आम […]

दरभंगा : हादुरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी स्वर्गीय अयोध्या चौधरी के पुत्र मायाकांत चौधरी को दामाद ने ही मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. रॉड से पिटाई करने के कारण वे बुरी तरह जख्मी हो गये हैं. उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. सोमवार की सुबह आठ बजे श्री चौधरी अपने आम के बगीचे में जा रहे थे. इसी क्रम में घात लगाकर खराजपुर निवासी उनके दामाद शंकर मिश्रा एवं उनके पिता रामविलास मिश्रा कुल्हाड़ी व रॉड से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. जख्मी हालत में श्री चौधरी को स्थानीय लोगों ने बहादुरपुर थाना को सूचना देकर उन्हें डीएमसीएच में भरती कराया.

जख्मी श्री चौधरी ने बताया कि 10 वर्ष पहले मेरी बेटी की शादी खराजपुर निवासी रामविलास मिश्रा के पुत्र शंकर मिश्रा से हुई थी. लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग करने लगे और नहीं देने पर मेरी बेटी के साथ मारपीट एवं मानिसक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. इसको लेकर परिवार न्यायालय में केस चल रहा है. केस करने के बाद मेरे दामाद एवं उनके परिवार के लोग बराबर धमकी देते रहे कि केस उठा लो.

जब मैंने केस उठाने से मना किया तो मेरे लड़की को बाजार में रोक कर गाली गलौज एवं मारपीट किया गया. इसकी सूचना हमने बहादुरपुर थाना को भी दे रखी थी. इसी बीच सोमवार को उन दोनों ने घात लगाकर पुरखो पट्टी के पास हमला कर दिया. जख्मी के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >