सुलतान में िजले के लाल को देख गदगद

फिल्म में कमेंटेटर की भूमिका में हैं दुर्गेश दरभंगा : ईद पर प्रदर्शित चर्चित हिन्दी फिल्म सुलतान में दरभंगा के लाल ने भी अभिनय किया है. सिनेमा के चेहेते खासकर युवा वर्ग में यह चर्चा का विषय बना है. इस सिनेमा में किरयदार निभा रहे दुर्गेश के नाम पर सिनेमा हाल की ओर दर्शक खींच […]

फिल्म में कमेंटेटर की भूमिका में हैं दुर्गेश

दरभंगा : ईद पर प्रदर्शित चर्चित हिन्दी फिल्म सुलतान में दरभंगा के लाल ने भी अभिनय किया है. सिनेमा के चेहेते खासकर युवा वर्ग में यह चर्चा का विषय बना है. इस सिनेमा में किरयदार निभा रहे दुर्गेश के नाम पर सिनेमा हाल की ओर दर्शक खींच रहे है. आइएससी तक की शिक्षा दरभंगा में प्राप्त करने वाले तथा प्राध्यापक हरे कृष्ण चौधरी के पुत्र दुर्गेश का सिनेमा जगत से नाता काफी पुराना है. हाइवे, जग्गा जासूस सरीखे फिल्म में अभिनय कर चुके दुर्गेश फिल्म सुलतान में कमेंटेटर की भूमिका निभायी है. अरबाज खान के निर्देशन में आने वाली फिल्म अली में भी अभिनय करने की बात बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >