नये सबस्टेशन के लिए बिछ रहे केबल

दरभंगा : मिथिला क्षेत्रीय विद्युत बोर्ड कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन नये पावर सब स्टेशन तक 33 केवी लाइन पहुंचाने के लिए भूमिगत केबुलिंग कराया जा रहा है. बेला पावर सब स्टेशन से बेला इंडस्ट्रियल स्टेट होते हुए पॉलिटेक्निक चौक तक 33 केवी लाइन का भूमिगत केबुल कराया गया है. पॉलिटेक्निक चौक से नये पावर सब […]

दरभंगा : मिथिला क्षेत्रीय विद्युत बोर्ड कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन नये पावर सब स्टेशन तक 33 केवी लाइन पहुंचाने के लिए भूमिगत केबुलिंग कराया जा रहा है. बेला पावर सब स्टेशन से बेला इंडस्ट्रियल स्टेट होते हुए पॉलिटेक्निक चौक तक 33 केवी लाइन का भूमिगत केबुल कराया गया है.

पॉलिटेक्निक चौक से नये पावर सब स्टेशन तक 33 केवी लाइन के पोल से ले जाया जायेगा. जानकारी के अनुसार शहरी पावर सब स्टेशन एवं बेला पावर सब स्टेशन में उपभोक्ताओं की वृद्धि को देखते हुए कंपनी ने नये पावर सब स्टेशन की स्वीकृति दी है. विभागीय सूत्रों के अनुसार नये पावर सब स्टेशन के निर्माण में मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य शुरू है. शीघ्र ही इनसे जुड़े सभी फीडरों का लाइन दुरुस्त होने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू की जायेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >