लौरिया प्रमुख बने शंभु व उप प्रमुख अनावरूल

लौरिया : विशेष सामुदायिक भवन में 28 पंचायत के समिति सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज अरविंद मंडल के नेतृत्व में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली़ दोपहर 12 बजे से प्रखंड प्रमुख का चुनाव शुरू किया गया़ प्रमुख पद के लिए परमानंद ठाकुर, शंभु तिवारी एवं शाहरीन अख्तर ने नामांकन दाखिल किया़ जिसमें शंभु तिवारी […]

लौरिया : विशेष सामुदायिक भवन में 28 पंचायत के समिति सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज अरविंद मंडल के नेतृत्व में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली़ दोपहर 12 बजे से प्रखंड प्रमुख का चुनाव शुरू किया गया़ प्रमुख पद के लिए परमानंद ठाकुर, शंभु तिवारी एवं शाहरीन अख्तर ने नामांकन दाखिल किया़

जिसमें शंभु तिवारी को 19 शाहरीन अख्तर को 5 एवं परमानंद ठाकुर को 4 मत मिले़ उप प्रमुख पद के लिए एक ही नामांकन गया़ जिनमें अनावरूल हक को निर्विरोध उप प्रमुख पद के लिए चुना गया़ विजयी प्रमुख शंभु तिवारी व उप प्रमुख अनावरूल हक ने एसडीएम अरविंद मंडल के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया़ बहुवरवा क्षेत्र संख्या 19 से पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार निराला, बेतिया मंडल कारा से कड़ी सुरक्षा में लाया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >