भाई पर तलवार से किया वार, भरती

मारपीट. चापाकल गाड़ने को ले हुआ विवाद दरभंगा : लहेरियासराय थाना के पंडासराय मेंं चापाकल गाड़ने को लेकर दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक भाई के परिवार की महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. सभी को घायलावस्था में इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायलों में अलाउद्दीन […]

मारपीट. चापाकल गाड़ने को ले हुआ विवाद

दरभंगा : लहेरियासराय थाना के पंडासराय मेंं चापाकल गाड़ने को लेकर दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक भाई के परिवार की महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. सभी को घायलावस्था में इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायलों में अलाउद्दीन के पुत्र जाकिर हुसैन, बदरे आलम एवं फरीदा खातून शामिल है.
जाकिर हुसैन का कहना है कि बुधवार को वे अपनी जमीन पर चापाकल गड़वा रहे थे. इनके भाई ईद मोहम्मद चापाकल को गाड़ने से रोकने लगे. इसी बात को लेकर वाद विवाद होने लगा. विवाद मारपीट में तब्दील हो गयी. उनके वापस आने पर ईद मोहम्मद, कमरे आलम, महबूब आलम सहित अन्य लोग घर में घुस गये. लाठी-डंडे से वार करने लगे साथ ही ईद मोहम्मद ने उनके सिर पर तलवार से वार कर दिया. जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
शोरगूल होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गये. इसके बाद वे सभी भाग निकले. परिजनों व मोहल्लेवासियों के सहयोग से सभी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पीडि़त ने घर से कुछ सामान लूट लिये जाने की बात भी कही है. पीड़ित का बयान बेंता ओपी ने दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >