दो बाइकों की टक्कर में दंपती जख्मी

दरभंगा : बेनीबाद चौक के निकट एनएच 57 पर दो बाइकों के बीच टक्कर हो गयी. इसमेंं एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गिरकर जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. दोनों जख्मी सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा निवसी 35 वर्षीय सरोज साह व उनकी पत्नी […]

दरभंगा : बेनीबाद चौक के निकट एनएच 57 पर दो बाइकों के बीच टक्कर हो गयी. इसमेंं एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गिरकर जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. दोनों जख्मी सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा निवसी 35 वर्षीय सरोज साह व उनकी पत्नी निर्मला देवी बतायी जाती है.

निर्मला देवी ने बताया कि हमलोग बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. जैसे ही बेनीबाद के निकट पहुंचे पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी. बाइक से संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों सड़क पर गिर जख्मी हो गये. बाइक सवार ठोकर मारने के बाद भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >