बाइट में ट्रेिनंग के िलए औपबंधिक मेधा सूची जारी
दरभंगा : प्रखंड शिक्षा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (बाइट) माधोपट्टी में प्रशिक्षण के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गयी है. डीएलएड (सत्र 2016-18) में नामांकन के लिए गत 28 जून को सूची जारी कर दी गयी थी. संस्थान के प्राचार्य शोभाकांत चौधरी ने बताया कि नियमत: पहले पूरी सूची प्रकाशित की गयी है.
आगामी पांच जुलाई तक अभ्यर्थी अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद पहली मेधा सूची प्रकाशित की जायेगी. इसके बाद नामांकन लिया जायेगा. विभाग ने संस्थान में सीटों की वृद्धि कर दो सौ कर दी है. प्राचार्य के अनुसार कक्षा एक से पांच के लिए एक सौ व कक्षा छह से आठवीं तक के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए 100 सीट तय किये हैं.
