दरभंगा में ईंट से मारकर 11 वर्षीय बच्ची की हत्या

दरभंगा : दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी टोला में पुरानी दुश्मनी को लेकर हुए मारपीट मेंएक11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी है. घटना के मुताबिक मारपीट के दौरान बच्ची की नानी ने उसके सिर पर ईंट मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को […]

दरभंगा : दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी टोला में पुरानी दुश्मनी को लेकर हुए मारपीट मेंएक11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी है. घटना के मुताबिक मारपीट के दौरान बच्ची की नानी ने उसके सिर पर ईंट मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया है. वहीं मृतक के मामा मो.जामी के फर्द बयान पर सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी 104/16 दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

बीच बचाव करने पहुंची थी बच्ची

प्राथमिकी के मुताबिक सायरा मंगलवार की रात खाना लेकर अपने मौसी नूसरत जहाँ के घर जा रही थी, वहां पहुँचते ही उसने देखा कि उसके मौसी के साथ मारपीट हो रही है, ज्योहीं वह बीच बचाव को लेकर आगे बढ़ी कि नाजो खातून, मो.रीजवान, अनीश फातमा एवं मो.असमतुल्लाह ने ईंट से प्रहार कर दिया. ईंट उसके सिर एवं आंख पर लगी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी.

ननिहाल में रहती थी बच्ची

बच्ची के पिता मो.कलीमुद्दीन मुम्बई में मजदूरी करते हैं. अपने भाई-बहनों में सायरा सबसे छोटी थी. पुलिस के मुताबिक सभी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपित को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >