अनियंित्रत एंबुलेंस की ठोकर से अधेड़ की मौत

समस्तीपुर का था रहनेवाला सिर पर लगी थी गंभीर चोट दरभंगा : नियंत्रित एम्बुलेंस की ठोकर से रविवार की अहले सुबह एक बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के निकट की है. बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर के मऊ निवासी 52 वर्षीय श्रवण […]

समस्तीपुर का था रहनेवाला

सिर पर लगी थी गंभीर चोट
दरभंगा : नियंत्रित एम्बुलेंस की ठोकर से रविवार की अहले सुबह एक बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के निकट की है.
बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर के मऊ निवासी 52 वर्षीय श्रवण कुमार झा अपनी बाइक से कुशोथर जा रहे थे. इसी दौरान दरभंगा से पटना जा रही एक एम्बुलेंस ने ठोकर मार दिया. ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आयी थीं. हेलमेट गाड़ी के स्टैंड में टंगा हुआ था. उनके पास से 10-12 बोतल पायी गयी,
जिनमें गंगाजल था. जानकारी के अनुसार, यह गंगाजल वे अपने रिश्तेदार को देने जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >