Darbhanga News: धमसाइन गांव में दीवाल गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत, 15 वर्षीय बड़ा भाई गंभीर

Darbhanga News:बुधवार की सुबह बाउंड्रीवाल गिरने से शंभू लाल देव का आठ वर्षीय पुत्र राघव कुमार देव तथा 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार देव उसकी चपेट में आ गया.

Darbhanga News: अलीनगर. धमसाइन गांव में बुधवार की सुबह बाउंड्रीवाल गिरने से शंभू लाल देव का आठ वर्षीय पुत्र राघव कुमार देव तथा 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार देव उसकी चपेट में आ गया. घटना में राघव की मृत्यु हो गई. सौरभ डीएमसीएच में ही इलाजरत है. पुत्र की मृत्यु की खबर से हेमा देवी का बुरा हाल है. हेमा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही है. जानकारी के अनुसार दोनों भाई सुबह करीब नौ बजे गिरते दीवाल की चपेट में आ गये थे. आवाज सुनकर जबतक लोग दौड़े, दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीनगर ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों के अनुसार डीएमसीएच में उपचार शुरू होने से पहले ही राघव की मृत्यु हो गई. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर उसका शव गांव लाया गया. गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया. उधर, ग्रामीणों के अनुसार सौरभ की स्थिति में सुधार हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >