Darbhanga News: दुकान के कलेक्शन कर्मी से पिस्टल के दम पर आठ लाख रुपये की लूट

Darbhanga News:शंकर लोहार चौक स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के निकट अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बहेड़ा बाजार स्थित मेसर्स लक्ष्मी किराना स्टोर के कर्मी से लगभग आठ लाख रुपये लूट लिये.

Darbhanga News: बहेड़ी. शंकर लोहार चौक स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के निकट अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बहेड़ा बाजार स्थित मेसर्स लक्ष्मी किराना स्टोर के कर्मी से लगभग आठ लाख रुपये लूट लिये. दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना की पुलिस वहां पहुंच गयी. दुकान के संचालक गणेश महतो ने बताया कि 29 जून को उनका स्टाफ गणेश राउत को कलेक्शन के लिए त्रिमुहानी, कुम्हरा चौक सहित कई अन्य जगहों पर भेजे थे. सभी जगह के दुकान से कलेक्शन करने के बाद उनका कर्मी शंकर लोहार स्थित नुनू साह के प्रतिष्ठान पर जा रहा था. इस क्रम में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनके कर्मी को रोक लिया. पिस्टल सटाकर उसके पास से लगभग आठ लाख रुपये का कलेक्शन छीन लिया. सभी बदमाश अपने चेहरे को कपड़े से ढके हुए थे. नकद व बाइक की चाबी छीनने के बाद सभी अपराधी शंकर लोहार की तरफ भाग गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >