दरभंगा : लहेरियासराय स्थित एसएफसी लाहौरी रोड खाद्यान गोदाम एक सप्ताह से बंद पड़ा है. उपभोक्ताओं को अप्रैल माह का अनाज से वंचित होना पड़ रहा है. गोदाम प्रबंधक ने बताया कि चावल नहीं रहने के कारण डीलरों को खाद्यान का उठाव नहीं कराया गया है. कारण एसएफसी सीएमआर का चावल का उठाव किया जा रहा है. शहरी एमओ सह एडीएसओ बालमुकुंद शर्मा ने बताया कि चावल का उठाव नहीं हुआ है
और चावल आते ही सभी को खाद्यान उपलब्ध करा दिया गया है. इधर कुछ डीलरों ने बताया कि समय से अनाज नहीं उठाव होने के कारण उपभोक्ताओं को अनाज नहीं मिल रहा है. गौरतलब है कि शहर के बीच दो गोदाम है जहां एक को खाद्यान उपलब्ध करा दिया गया है. शिवधारा एसएफसी का गोदाम प्रबंधक गोपाल कृष्ण ने बताया कि हमारे यहां चावल उपलब्ध है, लेकिन वाहन की उपलब्धता नहीं होने के कारण समय से अनाज का उठाव नहीं हो पाता है.
