लो व हाइवोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

220 केवी लाइन में बार-बार हो रहा ट्रिपिंग दरभंगा : दिन में तेज पछिया हवा चलने के कारण हाइ वोल्टेज के कारण लाइन ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति प्रभावित तथा रात में लो वोल्टेज के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रहा है. यह सिलसिला विगत पांच दिनों से रामनगर ग्रिड एवं गंगवारा ग्रिड से चल रहा है. […]

220 केवी लाइन में बार-बार हो रहा ट्रिपिंग

दरभंगा : दिन में तेज पछिया हवा चलने के कारण हाइ वोल्टेज के कारण लाइन ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति प्रभावित तथा रात में लो वोल्टेज के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रहा है. यह सिलसिला विगत पांच दिनों से रामनगर ग्रिड एवं गंगवारा ग्रिड से चल रहा है. दिन में हाइ वोल्टेज के कारण घंटों रामनगर एवं गंगवारा ग्रिड से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है.
रात 8 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर क्षमता से अधिक भार पड़ने पर प्रत्येक ट्रांसफार्मर से जुड़े शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से जूझना पड़ता है. ऐसी स्थिति में लो वोल्टेज के कारण न तो मोटर चल पाते हैं न ही ठीक से पंखा. इतना ही नहीं, इन्वर्टर भी लो वोल्टेज के कारण चार्ज नहीं हो पाता.
विभागीय अधिकारी की मानें तो 220 केवीए लाइन में रात आठ बजे के बाद अत्यधिक लोड होने के कारण लो वोल्टेज हो जाता है. बीती रात अर्बन पावर सब स्टेशन के दोनार फीडर में लो वोल्टेज के कारण करीब आधा घंटा लाइन शेडिंग करना पड़ा. बेला पावर सब स्टेशन के शिवधारा फीडर में लो वोल्टेज के कारण बीती रात छह बार लाइन ट्रिप किया. क्षमता से अधिक लोड लेने के कारण वोल्टेज बिल्कुल लो हो जाता था, जिसके कारण न मोटर चल पाता था न ही पंखे.
ऐसी स्थिति में कुछ देर पावर बंद कर वोल्टेज मेंटेन करने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन रातभर इन फीडरों के उपभोक्ता लो वोल्टेज से परेशान रहे. इस तरह दिन में हाइ वोल्टेज व रात में लो वोल्टेज की आपूर्ति से उपभोक्ताओं की जान गरमी की शुरुआत होने पर ही सांसत में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >