दरभंगा : एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर चले समकालीन अभियान में विभिन्न थानों की पुलिस ने 37 वारंटियों को दबोच लिया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. साथ ही अभियान के तहत 14 जमानतीय वारंट व 57 अजमानती वारंट सहित दो कुर्की जब्ती के मामलों का भी निष्पादन किया गया. जिले से 14.400 लीटर देसी शराब एवं 22.465 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया.
37 वारंटी भेजे गये जेल
दरभंगा : एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर चले समकालीन अभियान में विभिन्न थानों की पुलिस ने 37 वारंटियों को दबोच लिया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. साथ ही अभियान के तहत 14 जमानतीय वारंट व 57 अजमानती वारंट सहित दो कुर्की जब्ती के मामलों का भी निष्पादन किया गया. जिले से […]

जानकारी के अनुसार एसएसपी श्री सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को क्राइम मीटिंक के दौरान सरकार की ओर से लागू की गयी नयी शराब नीति के तहत ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. वहीं थानावार केस की रिव्यू करते हुए अविलंब वारंटियों को गिरफ्तार करने की सख्त हिदायत दी थी. इसी आलोक में यह अभियान चलाया गया. इसमें अवैध शराब के धंधे लिप्त तीन कारोबारियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसएसपी ने बताया कि आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.