कुशेश्वरस्थान के अनि ने एक महिला से किया था अभद्र व्यवहार
दरभंगा : कुशेश्वरस्थान थाना अवर निरीक्षक योगेंद्र झा के विरुद्ध एक महिला के द्वारा लगाये गये गंभीर आरोप पर मीडिया में आयी खबर के बाद एसएसपी ने संज्ञान लिया है. इस पूरे मामले की जांच का आदेश बेनीपुर के डीएसपी अंजनी कुमार सिंह को सौंपा है. डीएसपी के द्वारा जांच रिपोर्ट देने के बाद आगे […]
दरभंगा : कुशेश्वरस्थान थाना अवर निरीक्षक योगेंद्र झा के विरुद्ध एक महिला के द्वारा लगाये गये गंभीर आरोप पर मीडिया में आयी खबर के बाद एसएसपी ने संज्ञान लिया है. इस पूरे मामले की जांच का आदेश बेनीपुर के डीएसपी अंजनी कुमार सिंह को सौंपा है. डीएसपी के द्वारा जांच रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
शनिवार को आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में एसएसपी सत्यवीर सिंह ने कहा कि अखबारों मे छपी खबर को संज्ञान में लिया है. बेनीपुर के डीएसपी अंजनी कुमार को निर्देश दिया गया है कि इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दें. उन्होंने बताया कि यदि अनि इदोषी पाये जायेंगे तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि कुशेश्वरस्थान के अवर निरीक्षक योगेन्द्र झा द्वारा भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों को अपने आवास पर बुलाया गया था.
इसी बीच एक पक्ष उनके आवास में गया जबकि दूसरा पक्ष बाहर ही रह गया. अपने पति के साथ पहुंची महिला को अवर निरीक्षक ने चाय लाने के लिए भेज दिया जबकि उसकी पत्नी को अकेले में कहा कि तुम मुझे खुश कर दो तो तुम्हारा काम हो जायेगा. दारोगा की इस हड़कत को लेकर महिला के द्वारा बाहर में आकर शोर मचाया जाने लगा. जिसके बाद लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया. शुक्रवार को दिनभर इसको लेकर थाना पर हंगामा होता रहा.