झूठे केस में फंसाने के खिलाफ अनशन

झूठे केस में फंसाने के खिलाफ अनशन दरभंगा. वरीय पुलिस पदाधिकारियों से फरियाद लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होते देख मधुबनी जिले के मधेपुर निवासी शत्रुघ्न तिवारी के पुत्र उदयशंकर तिवारी आइजी कार्यालय के समक्ष धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये. मंगलवार को उनके मांगों का समर्थन करते हुए उनके पांच अन्य सहयोगी […]

झूठे केस में फंसाने के खिलाफ अनशन दरभंगा. वरीय पुलिस पदाधिकारियों से फरियाद लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होते देख मधुबनी जिले के मधेपुर निवासी शत्रुघ्न तिवारी के पुत्र उदयशंकर तिवारी आइजी कार्यालय के समक्ष धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये. मंगलवार को उनके मांगों का समर्थन करते हुए उनके पांच अन्य सहयोगी भी अनशन में शामिल हो गये. साथ ही उदयशंकर के समर्थन में दर्जनों समर्थक पहुंच गये. इस संबंध में उदयशंकर का कहना था कि उनके विरुद्ध मधेपुर में दर्ज कांड संख्या 63/15 तथा लखनौर में दर्ज कांड 132/15 पूर्णत: गलत है. इसमें पुलिस के द्वारा जानबूझकर उन्हें फंसाया गया है. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को देते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग के बावजूद कुछ नहीं किया जा रहा है. आखिरकार अंतत: उन्होंने अनशन करने का निर्णय लिया. अनशनकारियों में अरुण कुमार राउत, सत्यनारायण महतो, कृष्णदेव कुमार, श्रवण कुमार महतो तथा श्रीराम महतो शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >