बीडीओ ने की आइपीपी कार्यक्रम की समीक्षा, दिये कई निर्देश फोटो: परिचय : बैठक करते बीडीओ. बिरौल. गांव से जुड़े विभिन्न जन हितैषी योजनाओं के तहत आइपीपी कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक बीडीओ रजत किशोर सिंह ने इंदिराआवास सहायक और पंचायत सेवक के साथ की. इस दौरान प्रत्येक वार्ड में सघन सहयोगी दल का गठन किया गया है. इसमें पंचायत सेवक,किसान सलाहकार,आंगनवाड़ी सेविका,विकास मित्र को टीम में लिये गये है़ बैठक में निर्देश देते हुए बीडीओ ने कहा कि गांव से जुड़ी योजनाओ का सर्वे के बाद सूची बनानी है. योजनाओं की उपलब्धता क्या है, किसको मिल रहा है और किसको नही मिल रहा है. इसका सूची बनाये और ब्लॉक को सौपे. इधर पंचायत सेवकों को निर्देश दिया गया है कि पेंशन खाता खुलवाने में तेजी लायें. जन्म मृत्यु का निबंधन सांख्यिकी को सौपें. शत प्रतिशत कूपन वितरण में तेजी लाये़ वही बीपीएल में वंचित अनुसूचित जाति का नाम जोड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है. इस टीम की जबावदेही रहेगी कि वंचित लोगाें का सर्वे कर उसे बीपीएल में नाम जोड़े और उसको सरकार का लाभ दिलावे़ं. इस टीम में कर्मचारी,पंचायत सेवक,विकास मित्र होगें. जन शिकायत निवारण दिवस से गायब रहे अधिकारी व कर्मी मंगलवार को प्रखंड परिसर में जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जाना है. बीडीओ छोड़ अधिकांश संबंधित पदाधिकारी गायब थे़ बीडीओ ने कारवाई के लिए जिला को लिखा है़ मालूम हो कि इस जनशिकायत निवारण दिवस में सीडीपीओ विनीता कुमारी,सहकारिता पदाधिकारी नंद लाल राम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बी.पीद्विवेदी,पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी, इंदिरा आवास सहायक तिलकेश्वर पासवान, मनोज कुमार, मो. नसरे, मनोज कुमार यादव बैठक से नदारद थे़ इन सभी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है़पीओ ने लगाया अससहयोग का आरोप मनरेगा पीओ शम्भू भगत ने सीडीपीओ पर आरोप लगाया है कि आईपीपी के तहत विभिन्न योजनाओं को लागू करने में सीडीपीओ की भूमिका अहम है. परंतु वे सहयोग नही दे रहे है इसके चलते योजनाओ के कार्यान्वयन में दिक्कतें हो रही है.जब जब सीडीपीओ से मोबाइल पर सम्पर्क स्थापित किया जाता है तो उनका मोबाइल बंद रहता है. इधर, सीडीपीओ ने इस तरह के आरोपको सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पूरा सहयोग दिया जा रहा है.
बीडीओ ने की आइपीपी कार्यक्रम की समीक्षा, दिये कई नर्दिेश
बीडीओ ने की आइपीपी कार्यक्रम की समीक्षा, दिये कई निर्देश फोटो: परिचय : बैठक करते बीडीओ. बिरौल. गांव से जुड़े विभिन्न जन हितैषी योजनाओं के तहत आइपीपी कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक बीडीओ रजत किशोर सिंह ने इंदिराआवास सहायक और पंचायत सेवक के साथ की. इस दौरान प्रत्येक वार्ड में सघन सहयोगी दल का गठन किया […]
