वैट के विरोध में सड़क पर उतरे कपड़ा व रेडिमेड दुकानदार

वैट के विरोध में सड़क पर उतरे कपड़ा व रेडिमेड दुकानदार दुकानें बंद रख पूरे शहर में निकाला जुलूस फोटो संख्या- 07परिचय- प्रदर्शन करते कपड़ा व रेडिमेड विक्रेता. दरभंगा : सूती कपड़ा, साड़ियां एवं रेडिमेड कपड़ों पर राज्य सरकार की ओर से लगाये गये अतिरिक्त वैट के विरोध में मंगलवार को दरभंगा-लहेरियासराय की सभी कपड़ा […]

वैट के विरोध में सड़क पर उतरे कपड़ा व रेडिमेड दुकानदार दुकानें बंद रख पूरे शहर में निकाला जुलूस फोटो संख्या- 07परिचय- प्रदर्शन करते कपड़ा व रेडिमेड विक्रेता. दरभंगा : सूती कपड़ा, साड़ियां एवं रेडिमेड कपड़ों पर राज्य सरकार की ओर से लगाये गये अतिरिक्त वैट के विरोध में मंगलवार को दरभंगा-लहेरियासराय की सभी कपड़ा एवं रेडिमेड की दुकानें बंद रही. दरभंगा-लहेरियासराय वस्त्र व्यवसायी संघ ने राजेश बोहरा एवं ओम अग्रवाल के नेतृत्व में दरभंगा टावर से जुलूस निकाला जो मिर्जापुर, सिनेमा चौक, मौलागंज, बाकरगंज होते हुए लहेरियासराय टावर पहुंचा. जुलूस में शामिल कपड़ा व्यवसायियों ने संयुक्त वाणिज्य कर आयुक्त एवं जिला प्रशासन को अपनी मांग संबंधी स्मारपत्र सौंपा. कपड़ा व्यवसायियों के इस विरोध को प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद ने भी समर्थन दिया था. दरभंगा में मुद्दत बाद कपड़ा एवं रेडिमेड के दुकानदार अपनी प्रतिष्ठानें बंद कर सड़क पर उतरे थे. दरभंगा टावर से मिर्जापुर तक पहुंचने के क्रम में ही व्यवसायियों की भीड़ बढ़ती गयी. जैसे-जैसे जुलूस लहेरियासराय तक पहुंचा, व्यवसायियों की संख्या करीब हजार तक पहुंच गयी थी. उनके साथ भाजपा व्यवसाय मंच के नगर मंत्री गोपाल गाड़ा सहित कई भाजपाई भी थे. व्यवसायी संघ के ओम अग्रवाल एवं सुशील लोहिया ने बताया कि सरकार के वैट संंबंधी इस नये फरमान से कपड़ा एवं रेडिमेड व्यवसायियों को भविष्य में कई चुनौतियों से जूझना होगा. इसके कारण ग्राहक के साथ-साथ उनका व्यवसाय भी प्रभावित होगा. इस मौके पर शरद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनीष बोहरा, पप्पू भगत, बैद्यनाथ भगत, आफताब अंसारी, राहू गुप्ता, विन्नू परशुराम पुडि़या, ललित खेतान, पवन साह, पशुपति महासेठ, जयदेव गुप्ता, गिरिधारी लाल सुल्तानियां, संतोष महतो सहित दर्जनों व्यवसायी शामिल थे. भाजपा व्यवसायी मंच ने भी जताया विरोध कपड़ा एवं रेडिमेड दुकानदारों के आंदोलन में भाजपा व्यवसायी मंच भी शामिल हो गया. मंगलवार को गोपाल गाड़ा की अध्यक्षता में व्यवसायियों की आमसभा हुई. जिसमें राज्य सरकार की ओर से कपड़ा व्यवसायियाें पर लगाये जाने वाले टैक्स का विरोध, शहर के कपड़ा व्यवसायियों की सुरक्षा की गुहार तथा स्थानीय सासंसद कीर्ति आजाद को पार्टी से निलंबन वापसी पर विचार शामिल हैं. व्यवसाय मंच के सदस्यों ने डीएम, एसएसपी एवं सदर एसडीओ को इस आशय का ज्ञापन सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >