मुख्य पार्षद की कुर्सी को ले चहलकदमी तेज

मुख्य पार्षद की कुर्सी को ले चहलकदमी तेज बेनीपुर. नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित होते ही मुख्य पार्षद की कुर्सी के लिए चहलकदमी तेज हो गयी है. संभावित उम्मीदवार विजय प्रत्याशियों को बधाई देकर अपनी उपस्थिति का एहसास कराने हुटे हैं. ज्ञात हो कि नप के दोनों पूर्व मुख्य पार्षद नगर परिषद में पहुंच चुके […]

मुख्य पार्षद की कुर्सी को ले चहलकदमी तेज बेनीपुर. नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित होते ही मुख्य पार्षद की कुर्सी के लिए चहलकदमी तेज हो गयी है. संभावित उम्मीदवार विजय प्रत्याशियों को बधाई देकर अपनी उपस्थिति का एहसास कराने हुटे हैं. ज्ञात हो कि नप के दोनों पूर्व मुख्य पार्षद नगर परिषद में पहुंच चुके हैं. प्रथम पूर्व मुख्य पार्षद सुरेंद्र झा सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतकर आये हैं तो वहीं पूर्व मुख्य पार्षद एसएम अली इमाम क्षेत्र बदलकर ही सही पर निर्विरोध चुनाव जीतकर पहले ही दस्तक दे चुके हैं. दोनों पार्षद तो मुख्य पार्षद के प्रबल दावेदार तो माने ही जाते हैं, पर इस बार इन दोनों के अलावा कुछ नये चेहरे भी मुख्य पार्षद की कुर्सी के लिए आज से ही पार्षदों की जब्ज टटोलने में जुटे हैं. होगा क्या, यह तो आनेवाला समय ही बतायेगा. पिपरावासियों ने पहली बार चुना अपना जनप्रतिनिधि बेनीपुर. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 के पिपरावासी पहली बार अपना किसी जनप्रतिनिधि को चुनकर फूले नहीं समा रहे हैं. ज्ञात हो कि पिपड़ा गांव पूर्व में डखराम पंचायत का एक वार्ड हुआ करता था, जो अतिपिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित था. फलत: ग्रामीणों केा अन्य वार्ड के ही वार्ड सदस्य के रूप में अपना जनप्रतिनिधि चुनना पड़ता था. लेकिन नगर परिषद का गठन होने के बाद उक्त गांव वार्ड 12 का अंश बना और हरिजन महिला के लिए वार्ड सुरक्षित हुआ. वर्ष 2010 के चुनाव में उक्त ग्रामवासी तो अपने गांव का जनप्रतिनिधि नहीं बना सका पर इस बार रेखा देवी को अपना पार्षद बनाकर पूरा गांव झूम उठा है. ग्रामीण सत्यनारायण यादव, रामचंद्र यादव, भोगेंद्र यादव ने कहा कि आजादी के बाद इस गांव का पहली जनप्रतिनिधि के रूप में रेखा के जीतने से ऐसा लग रहा है कि गांव आज आजाद हुआ. ज्ञात हो कि पंचायती राज में जब उक्त वार्ड को अति पिछड़ा का दर्जा दिया गया था पर वार्ड में एक भी वोटर नहीं होने के कारण गांव का वार्ड सदस्य तक भी नहीं मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >