नगर विधायक के भाई व बस मालिकों को भी कार्ड
दरभंगा : द्य सुरक्षा योजना के लिए शहर में गरीबों के बदले अधिकांश अमीरों का ही चयन किया गया है. नगर विधायक संजय सरावगी के छोटे भाई अजय सरावगी तथा कई बसों के मालिक (केशरी ट्रेवल्स) के प्रशांत कुमार सिंह सहित कई आयकर दाताओं को यह कार्ड जिला प्रशासन ने जारी किया है.
ऐसे नामचीन लोगों के नाम से कार्ड जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिना स्थल जांच के ही बनाये जा रहे कार्ड से बास्तविक गरीबों की हकमारी हो रही है.
यह है मामला
विभागीय सूत्रों के अनुसार वार्ड नंबर 10 के निवासी अजय सरावगी की पत्नी रीतू सरावगी के नाम से जारी कार्ड में उनके पिता का नाम मोहन अग्रवाल है. गृह क्रमांक संख्या 0048 तथा उनका राशन कार्ड नंबर झ्र101370430010010200048 है. कार्ड में रितू सरावगी के अलावा अजय सरावगी, जूही सरावगी एवं केशव सरावगी का नाम है.
इस कार्डधारी का डीलर शंभुनारायण दास हैं. दूसरी ओर उसी वार्ड के नगर भवन के निकट केशरी ट्रेवल्स के मालिक प्रशांत कुमार का गृह क्रमांक 0091 है. उनका कार्ड नंबर 1013704300100200091 है. इस कार्ड में उनके परिवार के दस सदस्यों का नाम हैं. उनका डीलर बनवारी प्रसाद हैं. एक वर्ष पूर्व शहर के विभिन्न वार्डों के बीपीएल परिवारों की जो पहली सूची भेजी थी, उसमें बड़ा बाजार के सोना के थोक विक्रेता, कपड़ा के थोक विक्रेता सहित डेढ़ दर्जन से अधिक आयकर दाताओं के नाम थे.
