विज्ञान करता विकास व निर्माण: जिला जज
महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन
दरभंगा : हात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में सोमवार को आयोजित विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी में बच्चों का एक से बढ़कर एक मॉडल को लोगों ने खूब सराहा. इन मॉडलों में अग्नि मिसाइल बनाने वाले मुकेश कुमार और समूह को विशिष्ट पुरस्कार भी दिया गया.
वहीं सब सीनियर ग्रुप में मधुमाला कुमारी व समूह, सीनियर ग्रुप में अखिलेश कुमार एवं समूह मॉडल के लिए प्रथम विजेता बने. क्रॉफ्ट में प्रतिभा कुमारी, पेंटिंग में अभिनव राज एवं अंकित राज तथा प्रयोग में सब सीनियर ग्रुप के मनीष कुमार तथा सीनियर ग्रुप में दीप शिखा सुमन एवं कुमारी राधा ने प्रथम स्थान हासिल किया. इसके अलावा इन्हीं वर्ग में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.
इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके पवार ने किया. उद्घाटन उद्बोधन में श्री पवार ने प्रदर्शनी में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए इंटरनेट को संस्कार से जोड़कर उपयोग करने की सलाह दी. मुख्य अतिथि लनामिवि के जंतु विभाग के डा. एम नेहाल ने बच्चों को प्रकृति को देखने, उसके बारे में सोचने और अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के प्रयास करने को कहा. इसे उन्होंने सफलता की कुंजी बताया.
विशिष्ट अतिथि वरीय अधिवक्ता एसके चौधरी ने घरेलू गैस के बजाय गोबर गैस के उपयोग पर बढ़ावा देने की जरूरत जतायी. विशिष्ट अतिथि डा. पीएम मिश्रा ने विज्ञान के महत्व को रखते हुए इससे हमेशा विकास व निर्माण की बात कही. डा. एचके मिश्रा ने बच्चों के समुचित विकास के लिए योजनाबद्ध आगे बढ़ने की सलाह दी.
