अग्रचेतना सद्भावना रथ का स्वागत

अग्रचेतना सद्भावना रथ का स्वागत अग्रेहाधाम से निकला है यह रथ फोटो संख्या- 27परिचय- अग्रसेन महाराज का रथ की पूजा-अर्चना करते भक्त दरभंगा. अग्रवाल समाज को आरक्षण की जद में शामिल करने की मांग एवं इस समाज के आदि पुरुष अग्रसेन महाराज के सद्भावना संदेश को पूरे देश में अवगत कराने के उद्देश्य से अग्रेहाधाम […]

अग्रचेतना सद्भावना रथ का स्वागत अग्रेहाधाम से निकला है यह रथ फोटो संख्या- 27परिचय- अग्रसेन महाराज का रथ की पूजा-अर्चना करते भक्त दरभंगा. अग्रवाल समाज को आरक्षण की जद में शामिल करने की मांग एवं इस समाज के आदि पुरुष अग्रसेन महाराज के सद्भावना संदेश को पूरे देश में अवगत कराने के उद्देश्य से अग्रेहाधाम से निकला ‘अग्रचेतना व सद्भावना’ रथ सोमवार की शाम दरभंगा पहुंचा. इस सद्भावना रथ पर राष्ट्रीय सह संयोजक प्रकाश चंद्र गायल सहित कई आगंतुकों के पहुंचने पर सुभाष चौक स्थित पोद्दार विवाह भवन में भव्य स्वगत किया गया. जानकारी के अनुसार गत 5 अप्रैल 2015 को अग्रेहाधाम से सद्भावना यात्रा शुरू की गयी थी. दरभंगा पहुंचने पर अग्रसेन पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार जालान, प्रधान सचिव ललित कुमार खेतान, सत्यनारायण भरतिया एवं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्ेलन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, लक्ष्मण प्रसाद, नीरज खेडि़या, आशीष सर्राफ सहित कई लोगों ने रथ का स्वागत किया. स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री सुरेका ने बताया कि 12 जनवरी को सुबह 9 बजे सामूहिक आरती के बाद रथ को विदा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >