Darbhanga News: बिजली कटते ही यहां करें कॉल, विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Darbhanga News: खराब मौसम और आंधी-पानी को लेकर बिजली विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आपूर्ति बाधित होने या आपात स्थिति में उपभोक्ता 1912 पर शिकायत कर सकते हैं. विभाग ने करंट से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. जानिए खबर विस्तार से…

Darbhanga News: उत्तर बिहार में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए बिजली विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है. आंधी, पानी और तूफान की आशंका के मद्देनजर विभाग ने उपभोक्ताओं को सचेत रहने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि खराब मौसम के दौरान तकनीकी खराबी या सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है, ऐसी स्थिति में उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें.

अलर्ट मोड पर रहेंगे कर्मचारी

एनबीपीडीसीएल (NBPDCL) के अनुसार, तेज हवा और बारिश के कारण 33 केवीए और 11 केवीए की लाइनों में ब्रेकडाउन, पोल गिरने या तार टूटने का खतरा बना रहता है. इन समस्याओं को देखते हुए सभी तकनीकी कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि फॉल्ट आने पर कर्मी निरंतर सुधार कार्य में जुटे रहेंगे ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके. किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं.

सुरक्षा के लिए बरतें ये सावधानियां

बिजली विभाग ने करंट से होने वाले हादसों को रोकने के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं:

जमीन पर टूटे हुए बिजली के तारों और गिरे हुए पोल से उचित दूरी बनाए रखें.

यदि किसी इलाके में जलजमाव हो और वहां करंट आने की आशंका हो, तो वहां जाने से बचें.

बारिश के समय इनवर्टर, स्टेबलाइजर और जनरेटर का इस्तेमाल करते समय पूरी सावधानी बरतें.

गीले हाथों से बिजली के उपकरणों या स्विच को न छुएं.

दरभंगा से संतोष कुमार मंडल की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >