कैंपस- एआइएसएफ ने फूंका शिक्षामंत्री का पुतला फौटो- 2परिचय- शिक्षामंत्री का पुतला दहन करते एआइएसएफ के कार्यकर्ता.दरभंगा. छात्रों पर हो रही दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ एआइएसएफ ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पिछले 5 जनवरी को छात्रनेता की तथा पटना में ज्ञापन सौंपने के लिए सूबे के शिक्षा मंत्री के पास पहुंचे छात्रों की बाहरी तत्वों द्वारा की गयी पिटायी को लेकर राज्य व्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है. इन दोनों घटनाओं के विरुद्ध फेडरेशन के कार्यकर्त्ताओं ने सोमवार को आयकर चौराहा पर रोड जामकर शिक्षामंत्री डा. अशोक कुमार चौधरी का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम के लिए छात्रों ने छात्र संघ कार्यालय से एमआरएम कॉलेज होते हुए आयकर चौराहा पहुंचा. जुलूस में कार्यकर्त्ताओं ने शिक्षामंत्री एवं कु लपति व कुलसचिव मुर्दाबाद, नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करो, कुलपति को बर्खास्त करों आदि नारे लगा रहे थे. इसके बाद संगठन के राज्य परिषद सदस्य नवनीत कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सभा हुई. सभा को संबोधित क रते हुए जिला संयेाजक एवं राज्य परिषद सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों की आवाज कुचला जा रहा है. पटना कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जब एआइएसएफ के कार्यकर्त्ताओं ंने सूबे के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचा तो उन सभी पर बाहरी तत्वों द्वाराजानलेवा हमला किया गया और बेरहमी से उनकी पिटायी की गयी. जो लोकतंत्र के लिए संगठन के कार्यकर्त्ता काला दिवस के रुप में मान रहे हैं. चंद्रकांत यादव ने कहा कि उसी तरह लनामिवि में भी प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता पर कुलपति के पोषित बाहरीतत्वों द्वारा हमला एवं पिटायी की गयी. इसलिए संगठन कुलपति एवं कुलसचिव की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी तथा शेष नामजद अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करती है. उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणा के बावजूद छात्र संघ का चुनाव, केजी से पीजी तक की मुफ्त पढ़ाई नहीं हो रही है. सभा को मुकेश कुमार, मिक्कू कुमार, रोहित कुमार साह, अनिल कुमार मंडल, दीपक भारती, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार, शरद कुमार, सचिन, समुति, संजीव, गौरव, अतिनंदन आदि संबोधित किया.
कैंपस- एआइएसएफ ने फूंका शक्षिामंत्री का पुतला
कैंपस- एआइएसएफ ने फूंका शिक्षामंत्री का पुतला फौटो- 2परिचय- शिक्षामंत्री का पुतला दहन करते एआइएसएफ के कार्यकर्ता.दरभंगा. छात्रों पर हो रही दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ एआइएसएफ ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पिछले 5 जनवरी को छात्रनेता की तथा पटना में ज्ञापन सौंपने के लिए सूबे के शिक्षा मंत्री […]
