सात माह से स्टाफ नर्सों का वेतन ठप

सात माह से स्टाफ नर्सों का वेतन ठप दरभंगा : डीएमसीएच के नर्सों का वेतन भुगतान सात माह से लंबित है. नर्सों के स्थायी नौकरी के बाद अबतक मात्र एक माह का भुगतान हो पाया है. इस बात को लेकर इन स्टाफ नर्सों में आक्रोश व्याप्त है. उनलोगों ने बताया कि वेतन के अभाव में […]

सात माह से स्टाफ नर्सों का वेतन ठप दरभंगा : डीएमसीएच के नर्सों का वेतन भुगतान सात माह से लंबित है. नर्सों के स्थायी नौकरी के बाद अबतक मात्र एक माह का भुगतान हो पाया है. इस बात को लेकर इन स्टाफ नर्सों में आक्रोश व्याप्त है. उनलोगों ने बताया कि वेतन के अभाव में दुकानदारों ने राशन देना बंद कर दिया है. स्कूलों में उनके बच्चों का नाम काट दिया गया है. साथ ही मकान मालिक कि राया नहीं देने के वजह से घर खाली करने की चेतावनी दे रहे हैं. इधर वार्डों में रातदिन ड्यूटी बजाना अलग है. आखिर जाएं तो कहां जाएं. अस्पताल अधीक्षक डा. एसके मिश्रा ने बताया कि आवंटन आने के बाद शीघ्र भुगतान कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >