पंसस ने बयान से किया इंकार

पंसस ने बयान से किया इंकार दरभंगा. बहेड़ी प्रखंड के क्षेत्र संख्या 27 की पंचायत समिति सदस्या प्रेम माया देवी ने कहा है कि प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी की गिरफ्तारी पर उन्होंने किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है. बावजूद उनका बयान छाप दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि पुलिस उनकी अपनी नाकामी […]

पंसस ने बयान से किया इंकार दरभंगा. बहेड़ी प्रखंड के क्षेत्र संख्या 27 की पंचायत समिति सदस्या प्रेम माया देवी ने कहा है कि प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी की गिरफ्तारी पर उन्होंने किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है. बावजूद उनका बयान छाप दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि पुलिस उनकी अपनी नाकामी छिपाने के लिए प्रखंड प्रमुख को गिरफ्तार किया है. उमेश राम, कविता देवी, शशिरंजन कुमार, भवन ठाकुर आदि ने भी इस पर किसी भी प्रकार का बयान देने से इंकार किया है. उल्लेखनीय है कि रविवार के अंक में ‘प्रमुख की गिरफ्तारी पर पंसस में असंतोष’ शीर्षक से खबर छप गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >