माकपा धरना में जोड़.........

माकपा धरना में जोड़……… फोटो- 10परिचय- प्रखंड कार्यालय पर धरना परबैठे माकपा व भाकपा कार्यकर्ता.बहादुरपुर. 11 सूत्री मांगों को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन दिया. धरना प्रदर्शन रामसागर पासवान के नेतृत्व में दिया गया. धरना सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी सदस्य विजयकांत ठाकुर ने कहा कि जिले में […]

माकपा धरना में जोड़……… फोटो- 10परिचय- प्रखंड कार्यालय पर धरना परबैठे माकपा व भाकपा कार्यकर्ता.बहादुरपुर. 11 सूत्री मांगों को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन दिया. धरना प्रदर्शन रामसागर पासवान के नेतृत्व में दिया गया. धरना सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी सदस्य विजयकांत ठाकुर ने कहा कि जिले में अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खुला है. जिसके कारण छोटे-मझौले किसानों की बड़ी आर्थिक क्षति हुई है. फसल क्षति मुआवजा वितरण में भारी अनियमितता की गयी है. कई प्रखंडों में वैसे व्यक्ति को अनुदान दिया गया है. जिनके पास एक क ट्ठा जमीन नहीं है. ललन चौधरी ने कहा कि खराजपुर गांव में मोची टोल नाला निर्माण के नाम पर 50 हजार रुपये अग्रिम लेकर काम नही कराया गया. वैसे व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए. किसान सभा के नेता श्याम भारती ने कहा कि इंदिरा आवास योजना का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सैकड़ों लाभुकों केा राशन-किरासन से वंचित रखा गया है. धरना प्रदर्शन में सुबोध चौधरी, शत्रुघ्न पासवान, विवेकानंद झा, रामप्रीत राम, अशोक पासवान, सुरेश पासवान, बैद्यनाथ पासवान, विकु गिरि कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >