श्रम बजट बनाने को कराया गया प्रचार-प्रसार

सदर : प्रखंड के सभी 23 पंचायतों की वार्ड संख्या 1 एवं 2 में रविवार से शुरू हुए श्रम बजट के पहले दिन लोगों के बीच प्रचार-प्रसार कर जागरूक कराया गया. इस कार्यवाही में लगे प्रखंड के कर्मियों ने नजरी नक्शा भी तैयार कर लिया. सोमवार से वार्डों में वर्ष 2011 के सामाजिक-आर्थिक जनगणना के […]

सदर : प्रखंड के सभी 23 पंचायतों की वार्ड संख्या 1 एवं 2 में रविवार से शुरू हुए श्रम बजट के पहले दिन लोगों के बीच प्रचार-प्रसार कर जागरूक कराया गया. इस कार्यवाही में लगे प्रखंड के कर्मियों ने नजरी नक्शा भी तैयार कर लिया. सोमवार से वार्डों में वर्ष 2011 के सामाजिक-आर्थिक जनगणना के आधार पर सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया जायेगा.

इन परिवारों का डाटाबेस तैयार कराया जायेगा. इस डाटा में कौन किस सुविधा से लाभान्वित हो रहा है, कौन-कौन से परिवार छूटे हैं. इन्हें पारिवारिक लाभ मिला अथवा नहीं, 12 जनवरी को शाम तक वार्ड स्तर पर सभा की जायेगी. वार्डसभा में विकास कार्यों पर चर्चा होगी. इसके तहत कहां कौन समस्या बरकरार है, उसे पंजी में अंकित किया जायेगा. इसमें सड़क, नाला, चापाकल आदि की समस्या है, अथवा नहीं इस पर भी नक्शा तैयार होगा. 13 एवं 14 फरवरी को सभी पंचायतों में ग्रामसभा कर इसका अंतिम रूप दिया जायेगा. बीडीओ गंगासागर सिंह ने बताया कि इसी प्रारूप के आधार पर काम होगा.

दरभंगा : भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लहेरियासराय परिसदन में कल होगी. जिला मीडिया प्रभारी अमलेश कुमार झा ने बताया कि जिला सदस्यता प्रभारी सुरेश शर्मा भी भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >