पतंजलि प्रोडक्ट बेचने की आड़ में अपराधियों ने लिया था डेरा प्रमुख व उसके पति की गिरफ्तारी से खले कई राज फोटो संख्या- 15परिचय- पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी एके सत्यार्थी साथ में विधायक सुनील चौधरी. बेनीपुर. पूरे छह माह के पूर्वाभयास के बाद अपराधियों ने दिया अभियंता हत्या कांड काे अंजाम. बाबा रामदेव का पतंजलि प्रोडक्ट बेचने के बहाने बहादुरपुर थाना के रामनगर एवं खाजासराय में ले रखा था डेरा. उक्त जानकारी देते हुए रविवार को एसएसपी एके सत्यार्थी ने बेनीपुर स्थित सड़क निर्माण कैंप पर पत्रकारों से कहा. उन्होंने कहा कि उक्त आशय की खुलासा बहेड़ी प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी की गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ के दौरान हुआ. हत्या काे अंजाम देने को लगा छह माहबेनीपुर. एसएसपी के अनुसार 25 जुलाई से कर्ण झा एवं पिंटू झा नाम के दो अपराधी रामनगर आइटीआइ के निकट तथा खाजासराय में अलग-अलग लॉज में डेरा लिये हुए थे. इनके रहने की व्यवस्था मुन्नी देवी ने ही की थी. वैसे जहां वह रह रहा था वहां वे लोगों को वह अपने आपको पतंजलि प्रोडक्ट का व्यापारी कहता था. उसी आड़ में घटना को अंजाम देने की ताना-बाना बुना जा रहा था. इसमें पूरे छह माह का समय लगा और 26 दिसंबर को यह लोग उक्त घटना को अंजाम दिया. सएसपी श्री सत्यार्थी ने स्वीकारा की घटनास्थल पर पूर्व में गिरफ्तार दो अपराधी-ऋषि झा एवं सुबोध दूबे गये थे. इस दौरान डीएसपी अंजनी कुमार, बेनीपुर विधायक सुनील चौधरी सहित बेस कैंप के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
पतंजलि प्रोडक्ट बेचने की आड़ में अपराधियों ने लिया था डेरा
पतंजलि प्रोडक्ट बेचने की आड़ में अपराधियों ने लिया था डेरा प्रमुख व उसके पति की गिरफ्तारी से खले कई राज फोटो संख्या- 15परिचय- पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी एके सत्यार्थी साथ में विधायक सुनील चौधरी. बेनीपुर. पूरे छह माह के पूर्वाभयास के बाद अपराधियों ने दिया अभियंता हत्या कांड काे अंजाम. बाबा रामदेव का […]
