फुटपाथी दुकानदारों का चरणबद्ध आंदोलन कल से दरभंगा. शहरी फुटपाथ विक्रेता समिति की ओर से चिह्नित स्थल पर दुकान आवंटित करने, एकता मार्केट की तर्ज पर स्टेशन रोड में स्थायी दुकान बनाने, शहर में सर्वेक्षण सूची से वंचित किये जाने आदि मांगों को लेकर जिला फुटकर विक्रेता संघ व भारतीय मजदूर संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगी. आगामी 12 जनवरी को आंदोलन करने का निर्णय रविवार को संघों की संयुक्त बैठक में लिया गया. राजेंद्र साह की अध्यक्षता में आरके दत्ता, आइडी मल्लिक, प्रमोद कुमार, सुधीर सिंह, जगदीश सिंह, पप्पू साह, कारी गामी, महेश पंडित आदि मौजूद थे.
फुटपाथी दुकानदारों का चरणबद्ध आंदोलन कल से
फुटपाथी दुकानदारों का चरणबद्ध आंदोलन कल से दरभंगा. शहरी फुटपाथ विक्रेता समिति की ओर से चिह्नित स्थल पर दुकान आवंटित करने, एकता मार्केट की तर्ज पर स्टेशन रोड में स्थायी दुकान बनाने, शहर में सर्वेक्षण सूची से वंचित किये जाने आदि मांगों को लेकर जिला फुटकर विक्रेता संघ व भारतीय मजदूर संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगी. […]
