इनौस ने गठित की वार्ड संयोजन समिति

इनौस ने गठित की वार्ड संयोजन समिति दरभंगा. इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) की बैठक टीबीडीसी के परिसर में रविवार को हुई. अध्यक्षता रोहन राम ने की. मौके पर जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि युवाओं को सामाजिक कुव्यवस्था के खिलाफ संघर्ष की अगुवाई करनी होगी. बिहार में जन आंदोलन को तेज करने का […]

इनौस ने गठित की वार्ड संयोजन समिति दरभंगा. इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) की बैठक टीबीडीसी के परिसर में रविवार को हुई. अध्यक्षता रोहन राम ने की. मौके पर जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि युवाओं को सामाजिक कुव्यवस्था के खिलाफ संघर्ष की अगुवाई करनी होगी. बिहार में जन आंदोलन को तेज करने का भार युवाओं के कंधे पर ही है. मौके पर नगर सचिव आरएन शुक्ल, भरत साह, एस नवी, मुकेश सहनी, सन्नी, सोनू, शेखर कुमार, रंजीत कुमार, मो उजैर आदि ने भी विचार रखे. बैठक में वार्ड 34 की संयोजन समिति गठित की गयी. इसके संयोजक रोहित राम, सह संयोजक जितेंद्र सहनी व मोनू कुमार बनाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >