ओपीडी में शौचालय के लाले दरभंगा. डीएमसीएच ओपीडी का शौचालय ठप है. इस भवन में करीब दो दर्जन शौचालय है. सभी विभागों के शौचालय जाम पड़े हैं. इस हालत में डाक्टर और मरीज परेशान रहते हैं. इस अभाव के चलते परिजन व मरीज सीढ़ी के नीचे के वेटिंग रूम को शौच व पेशाब घर बना दिये हैं. संस्थागत डिलेवरी कराने में 6 पीएचसी फेलडिलेवरी कराने में हायाघाट अव्वलदरभंगा. जिले के आधा दर्जन पीएचसी संस्थागत डिलेवरी कराने में फेल है. अन्य 14 पीएचसी लक्ष्य के आंकड़े छूने से काफी दूर है. बहरहाल इसमें पीएचसी हायाघाट ने सबसे अधिक 66 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की है. दूसरे स्थान पर पीएचसी बहेड़ी है. जो 59 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की है. 57 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर किरतपुर तीसरे स्थान पर है. जबकि हरेक पीएचसी को डिलेवरी कराने का मासिक लक्ष्य कम से कम 214 और अधिक से अधिक 700 का दिया गया था. गत चार माह में 20 पीएचसी और अनुमंडल व रेफरल अस्पताल में लक्ष्य के 43 प्रतिशत ही संस्थागत डिलेवरी कराया गया है. आधा दर्जन पीएचसी फिसड्डीडिलेवरी कराने में जिले के आधा दर्जन पीएचसी फेल हैं. एसडीएच बेनीपुर और रेफरल अस्पताल मनीगाछी में नवंबर तक एक भी डिलेवरी नहीं कराया गया था. इसके अलावा बेनीपुर और दरभंगा सदर में गत चार माह से 6-6 प्रसुताओं का ही डिलेवरी कराया गया. दूरदराज के पीएचसी कुशेश्वरस्थान सतीघाट में 15 प्रतिशत डिलेवरी कराया गया. वहीं मनीगाछी ने 22 प्रतिशत, केवटी 23 प्रतिशत ही डिलेवरी करा पाया है.
ओपीडी में शौचालय के लाले
ओपीडी में शौचालय के लाले दरभंगा. डीएमसीएच ओपीडी का शौचालय ठप है. इस भवन में करीब दो दर्जन शौचालय है. सभी विभागों के शौचालय जाम पड़े हैं. इस हालत में डाक्टर और मरीज परेशान रहते हैं. इस अभाव के चलते परिजन व मरीज सीढ़ी के नीचे के वेटिंग रूम को शौच व पेशाब घर बना […]
