दरभंगा : इंजीनियर हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक और सफलता हाथ लगी है. इस मामले में शनिवार को बहेड़ी प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ में उनके पति व मामले के प्रमुख आरोपित संजय लाल देव को भी दबोचा गया है. दोनों की गिरफ्तारी दरभंगा जंकशन से हुई. एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने इसकी पुष्टि की है. दोनों को सदर थाना में रखा गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
गत 26 दिसंबर को बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में अपराधियों ने सड़क निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों को गोलियों से भून दिया था. मामले में शातिर संतोष झा व मुकेश पाठक गिरोह का नाम सामने आया. चार जिलाें की पुलिस इस मामले के साथ ही सीतामढ़ी, शिवहर व मोतिहारी में हुई घटनाओं को लेकर ऑपरेशन में जुट गयी. बाद में इसमें एसटीएफ भी शामिल हो गयी. छानबीन के दौरान वारदात में पुलिस शेष पेज 17 पर
बहेड़ी प्रखंड प्रमुख
बहेड़ी प्रखंड प्रमुख
के हाथ बहेड़ी प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के पति संजय लाल देव की संलिप्तता के प्रमाण हाथ लगे. लेकिन, जब तक पुलिस उस पर हाथ डालती, वह फरार हो चुका था. प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी शातिर संतोष झा की बहन बतायी जाती है. लिहाजा पुलिस ने पूर्व में उनसे कई बार पूछताछ भी की. दूसरी ओर अनुसंधान चलता रहा.
पुलिस ने निकाला था इश्तेहार
एसएसपी के अनुसार प्रमुख के विरुद्ध भी पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटाये हैं. इसके बाद वारंट के लिए पुलिस कोर्ट गयी. कोर्ट से वारंट निर्गत होते ही प्रमुख मुन्नी देवी भी फरार हो गयी. पुलिस ने इनकी तलाश में लगातार छापेमारी की, पर दोनों हाथ नहीं आये. इस बीच इश्तेहार भी निकला. शनिवार को इस इश्तेहार को प्रमुख के घर चिपकाया गया था. दरभंगा जंकशन पर दोनों के पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. वैसे सूत्रों की मानें तो बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को ही प्रमुख व उसके पति को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया था. इन्हें लेकर शनिवार को दरंभगा पहुंचते ही गिरफ्तारी की सूचना सार्वजनिक की गयी.
