प्रमुख व उनके पति का जदयू से सरोकार नहीं : विधायक

प्रमुख व उनके पति का जदयू से सरोकार नहीं : विधायक बेनीपुर. दोहरे अभियंता हत्याकांड को लेकर चर्चा में आये बहेड़ी प्रखंड के प्रमुख मुन्नी देवी एवं उनके पति संजय लाल देव का संबंध जदयू से होने तथा इस दोहरे हत्याकांड का तार जदयू के किसी नेता से प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से जुड़े होने […]

प्रमुख व उनके पति का जदयू से सरोकार नहीं : विधायक बेनीपुर. दोहरे अभियंता हत्याकांड को लेकर चर्चा में आये बहेड़ी प्रखंड के प्रमुख मुन्नी देवी एवं उनके पति संजय लाल देव का संबंध जदयू से होने तथा इस दोहरे हत्याकांड का तार जदयू के किसी नेता से प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से जुड़े होने के विपक्षियों के आरोप को जदयू नेता सह बेनीपुर विधायक सुनील चौधरी सिरे से खारिज कर दिया है. विधायक श्री चौधरी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विपक्षी जिस नेता के बहाने इस मामले जदयू पर निशाना साध रहे हैं उनका अब खुद जदयू से कोई सरोकार नहीं है. उन्हें किसी का नाम उल्लेख करते हुए कहा कि विगत विधानसभा चुनाव के दौरान मिथिलांचल में मुख्यमंत्री के किसी भी सभा में वे कहीं नजर नहीं आये और न ही पाटी र्के लिए काम किये. उनके कार्यकर्त्ता जदयू प्रत्याशी का विरोध में ही प्रचार कर रहे फिर रहे थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति बिल्कुल स्पष्ट है. सात साल के सजायाफ्ता के नामांकन पर सवालबेनीपुर. नगर परिषद वार्ड 3 के प्रत्याशी मनोज कुमार महतो उर्फ मनोज मंडल पर वार्ड के ही मनोज कुमार ठाकुर ने नामांकन के समय साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाते हुए निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार एवं बिहार चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रत्याशी श्री मंडल एक अपहरण मामले में 31 जनवरी 12 को स्थानीय व्यवहार न्यायालय द्वारा सात के सश्रम कारावास के सजायाफ्ता है. जिसका मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है. तो किस आधार पर उनका नामांकन अवैध करा दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >