ऑडिटोरियम में गैरशैक्षणिक कार्यक्रम को लेकर गिर सकती डीएमसीएच पर गाज

ऑडिटोरियम में गैरशैक्षणिक कार्यक्रम को लेकर गिर सकती डीएमसीएच पर गाज शैक्षणिक रुप से सूबे का मॉडल है ऑडिटोरियमछात्रों का पठन पाठन बाधितदरभंगा : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) के मानक पर लाने के लिए डीएमसीएच मेंअत्याधुनिक उपकरणों से लैस ऑडिटोरियम का निर्माण कराया गया था. एमसीआइ ने इस ऑडिटोरियम के अभाव में कई बार […]

ऑडिटोरियम में गैरशैक्षणिक कार्यक्रम को लेकर गिर सकती डीएमसीएच पर गाज शैक्षणिक रुप से सूबे का मॉडल है ऑडिटोरियमछात्रों का पठन पाठन बाधितदरभंगा : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) के मानक पर लाने के लिए डीएमसीएच मेंअत्याधुनिक उपकरणों से लैस ऑडिटोरियम का निर्माण कराया गया था. एमसीआइ ने इस ऑडिटोरियम के अभाव में कई बार आपत्ति दर्ज करायी थी. लेकिन कई सालों से इस ऑडिटोरियम में गैर शैक्षणिक कार्य अधिक होते हैं और शैक्षणिक कार्य बाधित रहते हैं. इसको लेकर छात्रों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है. इससे छात्रों मेंआक्रोश है. गैर शैक्षणिक कार्यऑडिटोरियम अब सार्वजनिक कार्यों के लिए चर्चित हो गया है. ऑडिटोरियम में जिला एवं राज्यस्तरीय सांस्कृ तिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता ‘एक शाम शहीदों के नाम’ गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं. शहरी, ग्रामीण, जिला, राज्य एवं देश स्तरीय निर्वाचन कार्यों के प्रशिक्षण और कार्यक्रम आयोजित होता है. इसके साथ कई अन्य गैर शैक्षणिक कार्यक्रम भी शामिल है. छात्रों के पठन पाठन बाधितइस तरह के गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों के कारण तय समय के अनुसार उस दिन छात्रों को सेमिनार आयोजित नहीं हो पाता है. छात्रों के लिए आवश्यक मेडिकल एडुकेशन यूनिट का भर्टिकल टीचिंग प्रोग्राम और कांफ्रेंस आदि शैक्षणिक कार्यक्रम बाधित रहता है. इतना ही नहीं ऑडिटोरियम के सटे दो लेक्चर थियेटर और ऑडिटोरियम के सामने दो अत्याधुनिक लेक्चर थियेटर मेंवर्ग संचालन होता है. इसके दांएवाले भवन फर्माकोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, एफएमटी विभाग और केंद्रीय पुस्तकालय में छात्र छात्राएं पठन पाठन करते हैं. कब हुआ था निर्माणएमसीआइ की दबिश पर 15 साल पूर्व 900 सीटों वाला इस ऑडिटोरियम का निर्माण कराया गया था. रखरखाव के अभाव में यह भवन जर्जर हो गया और एमसीआइ ने वर्ष 200607 में ऐसे ऑडिटोरियम पर फिर आपत्ति दर्ज की. सरकार ने सवा करोड़ की लागत से इस भवन को अत्याधुनिक मशीन व उपकरणों से लैस कर पुनर्निर्माण कराया. इसके बाद यह ऑडिटोरियम सूबे का मॉडल ऑडिटोरियम के रूप में चर्चित है. छात्रों की आपत्ति नाम नहीं छापने की शर्त्त पर छात्र छात्राओं ने गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों का विरोध किया है. छात्रों ने बताया कि इधर चारो ओर वर्ग संचालन होता रहता है और बीच में गैर शैक्षणिक कार्यों से उनलोगों की पढाई बाधित होता है. साथ ही मन भटकने से परीक्षा परिणाम भी प्रभावित होता है. इस बीच प्राचार्य कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग को ऐसे गैर शैक्षणिक कार्यों के कारण छात्रों के पठन पाठन बाधित होने की कई बार शिकायतें की है. बावजूद यहां गैर शैक्षणिक कार्य चालू है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >