जनगणना को ले प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण बहादुरपुर. राष्ट्रीय जनगणना रजिस्ट्रीकरण के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में सभी प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ अविनाश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की. जनगणना विभाग के नोडेल पदाधिकारी केके सिंहा ने सभी प्रगणकों को जनगणना कैसे करें, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसमें पूर्व में किये गये जनगणना को प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड से जोड़ने का तरीका बताया गया. जिससे क्षेत्रों की जनसंख्या का सही आंकड़ा प्राप्त हो सके. प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुरेश झा ने बताया कि प्रगणकों में शिक्षक, इंदिरा आवास सहायक विकास मित्र, किसान सलाहकार, पंचायत सचिवों को प्रशिक्षित किया गया है. 10 जनवरी को सभी प्रगणकों को किट उपलब्ध करा दिया जायेगा तथा 12 जनवरी से 12 फरवरी तक प्रखंड क्षेत्रों के विभिन्न पंचायतों में जनगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. मास्टर ट्रेनर सुनील कु मार झा व रामबाबू चौधरी के द्वारा सभी प्रगणकोें को प्रशिक्षण दिया गया.
जनगणना को ले प्रगणकों को दिया गया प्रशक्षिण
जनगणना को ले प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण बहादुरपुर. राष्ट्रीय जनगणना रजिस्ट्रीकरण के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में सभी प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ अविनाश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की. जनगणना विभाग के नोडेल पदाधिकारी केके सिंहा ने सभी प्रगणकों को जनगणना कैसे करें, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसमें पूर्व […]
