वार्ड सदस्यों ने दिया ब्लॉक पर धरना

वार्ड सदस्याें ने दिया ब्लॉक पर धरना बहादुरपुर. सात सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2011-12, 2012-13 […]

वार्ड सदस्याें ने दिया ब्लॉक पर धरना बहादुरपुर. सात सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2011-12, 2012-13 व चालू वित्तीय वर्ष का बकाया मानदेय भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिये जाने वाले प्रोत्साहन राशि के भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी करने तथा ब्लॉक में आवेदन संग्रह केंद्र संचालित करने की मांग की. इंदिरा आवास 2015-16 के लाभुकों को अविलंब राशि उपलब्ध कराने तथा द्वितीय किश्त का भुगतान के नाम पर अवैध वसूली करने आदि सभी प्रमुख मांग थे. संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ अविनाश कुमार को ज्ञापन सौंपा. धरना प्रदर्शन में मो. आलम, उपेंद्र पंडित, मो .जाकिर, रामएकबाल सदा, देवन सहनी, जितेंद्र गिरि, रेखा देवी, रेणु देवी, मो. शकुर आदि दर्जनों वार्ड सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >