आग लगने से हजारों की संपत्ति जली

आग लगने से हजारों की संपत्ति जली हायाघाट. एपीएम थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव में 8 जनवरी की रात बालेश्वर सहनी के घर में आग लगने से घर में रखे सभी सामान जल कर राख हो गये. ग्रामीणों ने तत्परता दिखा कर आग पर काबू पा लिया. वहीं दूसरी ओर हायाघाट थाना क्षेत्र के खरोरिया(सझौति) […]

आग लगने से हजारों की संपत्ति जली हायाघाट. एपीएम थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव में 8 जनवरी की रात बालेश्वर सहनी के घर में आग लगने से घर में रखे सभी सामान जल कर राख हो गये. ग्रामीणों ने तत्परता दिखा कर आग पर काबू पा लिया. वहीं दूसरी ओर हायाघाट थाना क्षेत्र के खरोरिया(सझौति) गांव के माधो मांझी के घर में शनिवार को आग लगने से एक घर सहित घर में रखे सभी सामान जल कर राख हो गये. घटना के सम्बन्ध में सीओ संजय कुमार ने बताया की दोनों जगहों पर क्षति का जायजा लेने के लिये राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >