डाका कांड में मोबाइल बेचनेवाले को पुलिस ने उठाया दरभंगा. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव में हुई डकैती की घटना में लूट की मोबाइल बेचनेवाले को पुलिस ने शुक्रवार को उठाया. हालांकि इसमें पकड़ाये व्यक्ति से पुलिस को बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल सकी. वैसे पुलिस उसका नाम बताने से परहेज कर रही है. जानकारी के अनुसार पिछले साल अक्टूबर में भैरोपट्टी में एक ही रात दो घरों में डकैती हुई थी. इसमें अपराधियों ने एक स्टेट बैंक डीएमसी शाखा प्रबंधक के अलावा पंचायत रोजगार सेवक के घर को अपना निशाना बनाया था. इसमें रोजगर सेवक के घर से एक मोबाइल की भी लूट हुई थी. छानबीन में जुटी पुलिस ने आखिरकार उस मोबाइल को लोकेट कर लिया. जब उसे दबोचा गया तो उसने दूसरे व्यक्ति द्वारा बेचे जाने की बात बतायी. पुलिस ने आनन-फानन में बेचनेवाले को उठा लिया. उससे लंबी पूछताछ हुई. इसमें क्या जानकारी मिली या कुछ भी जानकारी नहीं मिली यह पुलिस फिलहाल गुप्त रख रही है. इस संबंध में पूछने पर सिटी एसपी हर किशोर राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया वह निर्दोष प्रतीत होता है. हालांकि पुलिस अनुसंधान कर रही है. इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया.
डाका कांड में मोबाइल बेचनेवाले को पुलिस ने उठाया
डाका कांड में मोबाइल बेचनेवाले को पुलिस ने उठाया दरभंगा. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव में हुई डकैती की घटना में लूट की मोबाइल बेचनेवाले को पुलिस ने शुक्रवार को उठाया. हालांकि इसमें पकड़ाये व्यक्ति से पुलिस को बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल सकी. वैसे पुलिस उसका नाम बताने से परहेज कर रही है. […]
