तरंग प्रतियोगिता में औरा के बच्चों का रहा बेहतर प्रदर्शन कुशेश्वरस्थान. घोड़सर मध्य विद्यालय में में शुक्रवार को घोड़सर संकुलाधीन विधालय के बच्चों के बीच बिहार सब जूनियर मीट तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष वार्ड सदस्य नवीन ठाकुर ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआरसी भागेश्वर झा ने की. वहीं मध्य विधालय औराही के प्रधानाध्यपक प्रमोद कुमार साफी व रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्रों के बीच विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया. तरंग प्रतियोगिता के खेलों के विभिन्न आयामों में लगातार पांचवीं बार भी औराही विद्यालय के बच्चों ने अपने कुशल प्रदर्शन से बालक व बालिका वर्ग में दबदबा बना कर प्रथम स्थान पर कब्जा बरकरार रखा. खेलकूद के सौ मीटर,चार सौ मीटर दौड़ के बालक बालिक वर्ग में औराही, रिले दौड़ के बालक में औराही बालिका घोड़सर,लम्बी कूद ,ऊंची कूद,कबड्डी व क्वीज में भी औराही ने प्रथम स्थान,घोड़सर दूसरे तथा भदहर कन्या के बच्चे तीसरे स्थान पर रहे. प्रतियोगित में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों के पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर शिक्षक अशोक गुप्ता,श्यामनारायन आचार्य,अशोक कुमार,नागेन्द्र चौधरी व धिरेन्द्र सहित कइ शिक्षक व छात्र मौजूद थे.
तरंग प्रतियोगिता में औरा के बच्चों का रहा बेहतर प्रदर्शन
तरंग प्रतियोगिता में औरा के बच्चों का रहा बेहतर प्रदर्शन कुशेश्वरस्थान. घोड़सर मध्य विद्यालय में में शुक्रवार को घोड़सर संकुलाधीन विधालय के बच्चों के बीच बिहार सब जूनियर मीट तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष वार्ड सदस्य नवीन ठाकुर ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआरसी भागेश्वर झा […]
