सामाजिक पहल पर हुई प्रेमी युगल की शादी

सामाजिक पहल पर हुई प्रेमी युगल की शादी फोटो-16परिचय- शादी के बंधन में बंधे प्रेमी युगल.सदर. मब्बी ओपी के हरिपुर ग्रामवासियों ने सामाजिक पहल कर प्रेमी युगल की शादी करायी. शुक्रवार को श्यामा मंदिर में गांव के दर्जनों महिला-पुरुषों के समक्ष पंडित के मंत्रोच्चार पर वर-वधु ने एक दूसरे को जीवन साथी के रूप में […]

सामाजिक पहल पर हुई प्रेमी युगल की शादी फोटो-16परिचय- शादी के बंधन में बंधे प्रेमी युगल.सदर. मब्बी ओपी के हरिपुर ग्रामवासियों ने सामाजिक पहल कर प्रेमी युगल की शादी करायी. शुक्रवार को श्यामा मंदिर में गांव के दर्जनों महिला-पुरुषों के समक्ष पंडित के मंत्रोच्चार पर वर-वधु ने एक दूसरे को जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया. जानकारी के मुताबिक प्रेमी युगल हरिपुर गांव निवासी विशुनदेव महतो के पुत्र भोगेंद्र महतो एवं उसी गांव के रामअवतार महतो की पुत्री रुपा कुमारी के बीच करीब 6 माह से प्रेम चल रहा था. दोनों के बीच प्रेम का मामला कानों कान समाज के सामने फैलने लगा. लड़की पक्ष के लोगों ने अपनी इज्जत बचाने के लिए शादी के लिए कहने लगे. हालांकि लड़का पक्ष इससे इनकार कर दिया था. मामले को बिगड़ते देख समाज के गणमान्य लोगों ने इस पर पहल शुरू की. 7 जनवरी को पूरे ग्रामीणों द्वारा हुई बैठक में दोनों को शादी करा दिये जाने पर निर्णय लिया गया. मौके पर शीशों पूर्वी के सरपंच बजरंगबली दास, सुनील कुमार साह, इंदल, सुरेश मंडल, श्यामसुंदर महतो, लखन माली, स्वारथ महतो, रमाकांत महतो, शंकर महतो, अमरजीत मंडल, आशा देवी, सूरज देवी आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >